उत्तराखंड से बड़ी खबर : वन विभाग से वन प्रमुख समेत दर्जनों अधिकारी हटाए गए
Share your love
देहरादून : प्रमुख वन संरक्षक के पद से राजीव भरतरी की छुट्टी हो गई है। उनको उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड देहरादून के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो वहीं अब तक उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष रहे विनोद कुमार को प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अग्रिम आदेशों तक प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।
इनके हुए ट्रांसफर
आएएफएस अधिकारी अनूप मलिक प्रमुख वन संरक्षक मुख्य परियोजना निदेशक उत्तराखंड वन संस्थान परियोजना जायका देहरादून से प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है।
जबर सिंह सुहाग अपर प्रमुख वन संरक्षक मुख्य कार्यकारी परियोजना अधिकारी से मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है।
निशांत प्रमुख वन संरक्षक वन विकास देहरादून को मुख्य वन संरक्षकए संरक्षणएवानाग्नि एवम आपदा प्रबंधन बना दिया गया है।
पराग मधुकर मुख्य वन संरक्षक परिस्थिति व पर्यटन/ प्रचार प्रसार एवम विस्तार के अलावा मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है।
अशोक कुमार गुप्ता संबंध कार्यालय प्रमुख वन संरक्षक को प्रमुख वन संरक्षक शिवालिक व्रत देहरादून बना दिया गया है।
धर्मेश कुमार प्रमुख वन निदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व को वन संरक्षक अपर निदेशक उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी बना दिया गया है।
वन निगम में प्रतिनियुक्ति पर बतौर क्षेत्रीय प्रबंधक सेवाएं दे रहे डी थिरुज्ञानसंबदम को उप वन संरक्षक/प्रभागिय वनाधिकारी हरिद्वार वन प्रभाग, प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़ विनय कुमार भार्गव को उप वन संरक्षक नियोजन एवं वित्त प्रबंधन देहरादून, उप वन संरक्षक कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लौंसडौन को प्रमुख वन संरक्षक देहरादून से संबंद्ध, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून राजीव धीमान को प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्रनगर वन प्रभाग मुनिकीरेती, प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्रनगर वन प्रभाग मुनिकीरेती धर्म सिंह मीणा को संयुक्त निदेशक राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशालय देहरादून, प्रभागीय वनाधिकारी चंपावत मयंक शेखर को उप वन संरक्षक भूमि संरक्षण निदेशालय देहरादून, प्रभागीय वनाधिकारी चकराता नितीशमणि त्रिपाठी को प्रभागीय वनाधिकारी देहरदून, प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी डाख् कोको रोसे को उप प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़, प्रभागीय वनाधिकारी गोपेश्वर अमित कुंवर को उप वन संरक्षक उत्तराखंड वन संसाधन परियोजना देहरादून, उप निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर को उप प्रभागीय वनाधिकारी चकराता के पद पर भेजा गया है।
हिमांशु बागड़ी उप वन संरक्षक को प्रभागीय वन अधिकारी बागेश्वर से जलागम निदेशालय देहरादून, कुंदन कुमार उप वन संरक्षक को प्रभागीय वन अधिकारी हल्द्वानी से उप वन संरक्षक अनुसंधान हल्द्वानी, आशुतोष सिंह उप वन संरक्षक को बद्रीनाथ वन प्रभाग से उप निदेशक एफटीए हल्द्वानी, नीरज कुमार उप वनसंरक्षक/उन निदेशक हरिद्वार से रामनगर कार्बेट रिजर्व, इंद्र सिंह को उत्तराखंड वन विकास निगम देहरादून से केदारनाथ वन प्रभाग उप निदेशक, दीप चंद पंत उप वन संरक्षक को अनुसंधान हल्द्वानी से उप वनसंरक्षक सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा, विनोद कुमार सिंह उप वन संरक्षक टिहरी डैम 1 वन प्रभाग से प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी, सर्वेश कुमार उप वन संरक्षक को प्रभागीय वन अधिकारी अलकनंदा भूमि संरक्षण गोपेश्वर से प्रभागीय वनाधिकारी बद्रीनाथ गोपेश्वर, रमेश चन्द्र कांडपाल को सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा से प्रभागीय वन अधिकारी चंपावत, दिनकर तिवारी भूमि संरक्षण नैनीताल से प्रभागीय वन अधिकारी बागेश्वर, बाबूलाल वन अधिकारी टिहरी डैम पप से प्रभागीय वन अधिकारी वन प्रभाग हल्द्वानी, प्रकाश चंद आर्य को उत्तराखंड वन विकास निगम से प्रभागीय वन अधिकारी कालागढ़ वन प्रभाग लैंसेडौन के पद पर भेजा गया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
