उत्तराखंड से बड़ी खबर: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, आज फिर 5 हजार पार, 67 लोगों की मौत…

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार पांच हजार और उसके आसपास नए मामले आ रहे हैं। आज भी 5058 नए मामले आए हैं। मौत का आंकड़ा लगातार डरा रहा है। आज भी कोरोना ने 67 लोगों की जान ले ली। अब तक कोरोना से 2213 लोगों की मौत हो चुकी है।

सूबे में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 39031 है तो वहीं आज 1601 लोगों ने आज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। आज सबसे ज्यादा 2034 पॉजिटिव केस देहरादून में मिले जबकि हरिद्वार में 1002, नैनीताल में 767 और पौड़ी जिले में 323 और ऊधमसिंह नगर में 283 कोरोना के नए केस मिले।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.