देहरादून: देहरादून पुलिस विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक युवती ने एक पुलिस कांस्टेबल पर रेप का आरोप लगाया है।
युवती का कहना है कि उसकी पुलिस कांस्टेबल मनीष भंडारी से 2016 में जान पहचान हुई थी। जहां वो युवती को प्रिंस चौक के पास रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित होटल में ले गया और वहां उसने युवती के साथ बलात्कार किया। युवती का कहना है कि पुलिस कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर उसका बलात्कार किया और बाद में जब युवती ने पुलिस कांस्टेबल से अपने घर वालों से मिलाने की बात कही तो वह बार-बार युवती को टालता रहा।
वहीं युवती ने पुलिस कांस्टेबल पर आरोप लगाते हुए कई बार बलात्कार का आरोप लगाया है और कहा है कि पुलिस कांस्टेबल ने उसका गर्भपात भी करवाया है। अब युवती ने थाने नेहरू कॉलोनी में जाकर पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ तहरीर दी है और पुलिस कांस्टेबल मनीष भंडारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
