बड़ी खबर: शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बिगड़ी तबीयत, AIIMS में भर्ती

Share your love

कोरोना से उबरने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कोरोना संक्रमण से पूरी तरह उबरने के बाद से कुछ स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना कर रहे थे।

आपको बता दें रमेश पोखरियाल निशंक 21 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 61 वर्षीय मंत्री कई दिनों तक चले इलाज के बाद वह रिकवर हुए थे, लेकिन एक बार फिर से उन्हें पोस्ट कोविड जटिलताओं से जूझना पड़ा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.