बड़ी खबर: धामी के मंत्री दिल्ली रवाना, क्या मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी…!
Share your love
देहरादून: उत्तराखंड भाजपा में एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के कयास शुरू हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड भाजपा में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है।
खबर है कि पार्टी आलाकमान हरक सिंह रावत को अध्यक्ष के रूप में सौंप सकती है। हालांकि अगर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी नहीं दी गई तो चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरक सिंह रावत को दिल्ली बुलाया है। माना जा रहा है और हरक सिंह रावत दिल्ली भी रवाना हो गए हैं साथ मे उमेश शर्मा काऊ भी गए है। साफ है बीजेपी जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष को लेकर फैसला किया जा सकता है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों हरक सिंह रावत चुनाव ना लड़ने की बात कह चुके हैं। सवाल ये भी है कि प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री दोनों ठाकुर हो जाएंगे तो फिर पार्टी आलाकमान कैसे बैलेंस बनाएगी? हालांकि पार्टी आलाकमान को गढ़वाल से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर दबाव लगातार बढ़ रहा है क्योंकि हरिद्वार से मदन कौशिक भले ही अध्यक्ष हैं लेकिन वह पहाड़ी चेहरा नहीं है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
