बड़ी खबर: अमित शाह से मिलने पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह

Share your love

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है और चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया सीएम बनाया गया है। वही दिल्ली में कैप्टन अमरिंदर सिंह अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। कैप्टन अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। यह भी कयास लगाए जा रहे थें कि कैप्टन बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि अमरिंदर सिंह को मोदी कैबिनेट का ऑफर मिल सकता है। खबर मिली है कि कैप्टन अमरिंदर को कृषि मंत्री बनने का ऑफर दिया जा सकता है। अगर सही में मोदी सरकार ने कैप्टन को ये ऑफर दिया और कैप्टन अमरिंदर ने ऑफर स्वीकार लिया तो कांग्रेस को बड़ा झटका लगेगा।

लेकिन इस मामले पर बीते दिन कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने कहा, ‘कैप्टन के दिल्ली दौरे को लेकर काफी कुछ पढ़ने को मिल रहा है। वो एक निजी यात्रा पर हैं। इस दौरान वो अपने कुछ दोस्तों से मिलेंगे और पंजाब के नए सीएम के लिए कपूरथला हाउस को भी खाली करेंगे। किसी गैरजरुरी आशंकाओं की जरुरत नहीं है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.