देहरादून: सीएम तीरथ सिंह रावत ने एक वायरल वीडियो पर एक्शन लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि सीएम तीरथ सिंह रावत ने दुगड्डा लोक निर्माण विभाग के एई और जेई को सस्पेंड कर दिया है जिससे कोटद्वार लोक निर्माण विभाग में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि सीएम ने दुग्ड्डा में घटिया सड़क निर्माण के मामले में दोनों अधिकारियों को लोनिवि के एई व जेई को सस्पेंड को सस्पेंड किया है। सीएम ने रथुवाढाब दुगड्डा मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण मामले को गंभीरता से लेते हुए एई अजीत सिंह और जेई अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।
आपको बता दें कि सीएम ने ये एक्शन एक युवक द्वारा वायरल की गई वीडियो को देखने के बाद लिया है। देवेश नाम के युवक ने सड़क निर्माण में हो रहे घटिया डामरीकरण का एक वीडियो वायरल किया था जिसके बाद सीएम ने एक्शन लिया और सीएम के इस एक्शन के बाद लोनिवि दुगड्डा में हड़कंप मचा हुआ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
