इस वजह से सीएम तीरथ ने छोड़ी फॉर्च्यूनर, इनोवा में हुए सवार…

Share your love

देहरादून: मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत लगातार जनता और कार्यकर्ताओं से सीधे तौर से मिल रहे हैं। वही कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत करने निकले तीरथ सिंह सिंह रावत फार्च्यूनर गाड़ी छोड़ अब इनोवा गाड़ी में सवार हो रहे हैं।

आपको बता दें कि फॉर्च्यूनर गाड़ी यूं तो सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि बुलुट फ्रूफ गाड़ी मुख्यमंत्री के पास रहती है। लेकिन तीरथ सिंह रावत ने फॉर्च्यूनर गाड़ी छोड़ इनोवा गाड़ी में सवार होने का निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि फॉर्च्यूनर गाड़ी जो मुख्यमंत्री के पास है, उस गाड़ी के शीशे नहीं खुल पाते जिस वजह से यदि अगर जनता उनके पास आए तो वो उनकी समस्या नहीं सुन पाते और ना बात कर पाते। इस गाड़ी के कारण वह जनता से मिल नहीं पा रहे थे और कार से सीधे बात नहीं कर पा रहे थे।

इसी वजह से सीएम तीरथ ने इनोवा गाड़ी में सवार होने का फैसला लिया है ताकि यदि अगर जनता या कार्यकर्ता उनसे मिलना चाहे और वह उस समय जनता से मिल सकते हैं या जनता से सीधे बात भी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि सीएम कोरोना आइसोलेशन से बाहर आने के बाद आज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय भी सामान्य गाड़ी से गए। वहाँ बीजेपी का स्थापना दिवस कार्यक्रम था। फिर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के पास जा के उनको 4 साल का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई-शुभकामना दी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.