देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने बड़ा बयान देते हुए बीजेपी संगठन में हाउसफुल का बोर्ड लगाने की बात कही है। उत्तराखंड बीजेपी की मिडिया कार्यशाला में शामिल होने देहरादून पहुंचे अनिल बलूनी का कहना है की मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में हरीश रावत और उनके एक आद करीबी को छोड़ दिया जाए, तो हर कोई भाजपा में शामिल होना चाहता है।
हमें यानी भाजपा को अब जल्द ही हाउसफुल का बोर्ड लगाने की जरूरत पड़ने वाली है। साथ ही हम चुनाव को पूरी तैयारी के साथ लड़ेंगे और 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार को वापिस सत्ता में लाने का काम करेंगे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
