बद्रीनाथ हाईवे खुला, दूसरे दिन भी पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Share your love

चमोली: बदरीनाथ हाईवे बिरही के समीप कोड़िया में बुधवार देर रात से बंद हाईवे गुरुवार को सुबह साढ़े 10 बजे सुचारू हो गया है। रात 2 बजे यहां पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आया और हाईवे बंद हो गया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी।

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्टीय राजमार्ग लोहाघाट-पिथौरागढ़ के बीच भारतोली में बंद है। दूसरे दिन भी पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं खुला है। यहां सैकड़ों वाहन फंसे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.