युवक पर जानलेवा हमला करना 8 अभियुक्तों को पड़ा महंगा, सब चढ़े थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के हत्थे!

Share your love

संवाददाता’ करन सहगल

दिनांक 02/07/2025 को अर्मन डोभाल पुत्र देवेंद्र डोभाल निवासी वैभव बिहार नवादा ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि आशीष राघड व उसके साथियों द्वारा भंडारी चौक मोथरो वाला में उसके साथ लाठी डंडों के साथ मारपीट की जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रार्थना पत्र की जांच के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी ने अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कियाl

घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को घटना में शामिल अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिनके अनुपालन में पुलिस द्वारा घटना में शामिल 08 अभियुक्त आशीष रांगड़ पुत्र प्रताप सिंह रांगड़ निवासी द्वारिका पुरम, मोथरोवाला, सार्थक राणा निवासी मॉडल कालोनी धर्मपुर, काव्य रावत निवासी लेन0 07, पंचायत भवन रोड बंजारावाला, आयुष डंगवाल निवासी दुर्गा म्ंदिर के पास बंजारावाला चौक, आदेश थापा निवासी राजेश्वरी कालोनी, बंजारावाला अंकित पासी निवासी अजबपुर खुर्द, दिव्यांशु निवासी बंजारावाला तथा ऋषभ असवाल निवासी पुष्पकुंज कॉलोनी को मोथरोवाला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.