विधानसभा अध्यक्ष ने पवनदीप राजन को फोन कर दी बधाई, करेंगे सम्मानित

Share your love

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पवनदीप राजन को इंडियन आइडल-12 का खिताब जीतने पर फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रेमचंद अग्रवाल ने पवनदीप से फोन पर वार्ता करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर संगीत के इतने बड़े मंच पर उनकी जीत से उत्तराखंड गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पवनदीप राजन ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर खिताब जीतकर प्रदेश के युवाओं के लिए एक मिसाल कायम की है। विधानसभा अध्यक्ष ने फोन पर वार्ता करते हुए उनके माता-पिता को भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

इस बीच अग्रवाल ने आहुत होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान सम्मान के लिए पवनदीप को आमंत्रित किया है, जिस पर पवनदीप ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि यदि उनकी व्यस्तता नहीं होगी तो वह जल्द ही उत्तराखंड आएंगे। इस दौरान पवनदीप ने भी विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद व्यक्त किया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.