“ऑपरेशन स्माइल” के चलते कोतवाली विकासनगर पुलिस ने क्षेत्र से गुम हुए बालक का 12 घंटे के भीतर परिजनों से मिलन कराया !
Share your love
संवाददाता : करन सहगल

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय सिंह के कुशल निर्देशन में तथा श्रीमान SP देहात रेणु लोहनी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी विकासनगर श्री भास्कर साह एवं कोतवाली प्रभारी श्री राजेश साह के प्रभार में गुमशुदा बालक आदित्य कश्यप पुत्र अजय कश्यप उम्र 14 वर्ष की तलाश ओर सकुशल बरामद कर परिजनों से पुनः मिलन कराया गया । आदित्य कश्यप
दिनांक 04.12.2024 को सुबह 12 बजे घर में पिता की डांट से क्षुब्द होकर गुस्से में होने के कारण कहीं चला गया था । जिसको काफी तलाश किया, नहीं मिला। तब गुमशुदा के पिता अजय कुमार कश्यप पुत्र रामानंद निवासी इंडियन बैंक कल्याणपुर विकासनगर द्वारा कोतवाली विकासनगर,देहरादून में मूoअoसo 362/24 धारा 137(2) बनाम अज्ञात दर्ज कराया दिनांक 05.12.2024 को जनपद देहरादून थाना विकासनगर पुलिस के द्वारा सुझबुझ, अथक प्रयास, कठिन परिश्रम से गुमशुदा बालक आदित्य कश्यप को अन्दर 12 घंटे में ही देहरादून मंडी चौक से सकुशल बरामद कर, इसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। गुमशुदा बालक ने बताया कि उसके साथ गुमशुदगी के दौरान कोई भी किसी भी प्रकार का अपराध नहीं हुआ है। उत्तराखंड पुलिस द्वारा बालक की अंदर 12 घंटे में ही सकुशल बरामदगी की परिजनों द्वारा सराहना की गई ।
बालक को ढूंढ कर परिजनों से मिलवाने वाली पुलिस टीम में कोतवाली विकासनगर पुलिस से उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, अपर उप निरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल SOG किरण कुमार, कांस्टेबल 1226 मुकेश कुमार शामिल थे !
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
