पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट के सेना के जवान की पुलवामा में मौत कुछ समय पहले ही पत्नी का हुआ था निधन

Share your love

पिथौरागढ़

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में गंगोलीहाट ब्लॉक के बेलपट्टी स्थित सुगड़ी गांव के 50 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) में तैनात नायक दीपक सिंह सुगड़ा (29) पुत्र मोहन सिंह की जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के खेरू में मौत हो गई है। मौत की वजह पता नहीं चली है। दीपक दो हफ्ते पहले ही छुट्टी पूरी करके अपनी यूनिट में गए थे।
तीन महीने पहले दीपक सिंह सुगड़ा की पत्नी हिमानी (24) की बीमारी के कारण हल्द्वानी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। नायक दीपक सिंह वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। जानकारी के अनुसार दीपक दो बार पैरा स्पेशल कमांडो की ट्रेनिंग ले चुके हैं लेकिन पैर में चोट आने के कारण उन्हें वापस यूनिट भेज दिया गया। दीपक सिंह का एक साल का बेटा अपनी दादी के साथ गांव में रहता है, जिसका वह पांच दिन पहले जन्मदिन मनाकर ड्यूटी पर गए थे। उस समय दीपक ने बेटे और पत्नी की फाइल फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.