एसपी उत्तरकाशी द्वारा किया गया फायर स्टेशन उत्तरकाशी का वार्षिक निरीक्षण !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

फायर उपकरणों/ वाहनों को 24×7 तैयारी हालत में रखने तथा त्वरित रिस्पांस के दिये निर्देश।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय द्वारा फायर स्टेशन लदाडी, उत्तरकाशी का वार्षिक निरीक्षण कर अग्निशमन वाहनों व उपकरणों की कार्यशीलता, रख-रखाव तथा फायर स्टेशन वाचरूम /कंट्रोल रूम, मैस, स्टोर एवं कार्यालय आदि की साफ-सफाई का जायजा व कार्यों की समीक्षा की गयी।

सरकारी सम्पत्ति व अभिलेखों के रखरखाव, परिसर की नियमित रुप से साफ-सफाई तथा अभिलेखों को अध्यावधिक रखने तथा मुख्यालय एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देशो का शत प्रतिशत अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

फायर उपकरणों व वाहनों को 24×7 तैयारी हालत में रखने की हिदायत के साथ प्रभारी अग्निशमन अधिकारी को निर्देश देते हुये बताया गया आने वाली यात्रा व बरसात सीजन के दृष्टिगत अलर्ट रहने की जरूरत है। फायर कर्मियों को अग्नि दुर्घटनाओं व दैवीय आपदा के समय त्वरित रिस्पॉन्स / रेस्क्यू हेतु जरूरी निर्देश दिये गये।

मुख्य संस्थान जैसे अस्पताल, होटल, मुख्य-2 कार्यालयों आदि की नियमित चेकिंग कर फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच तथा अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढाने हेतु स्कूल-कॉलेज, गांव, मोहल्लों व अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों पर लगातार बचाव व प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने व नियमित रूप से मॉक ड्रिल करवाने के निर्देश दिये गये।

एसपी उत्तरकाशी महोदया द्वारा फायर अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर सभी की निजी तथा विभागीय समस्याओं को पूछा गया। सभी कर्मियों को पुरे समर्पण भाव तथा ईमानदारी के साथ कर्त्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेन्द्र सिंह रावत, आशुलिपिक श्री कैलाश शाह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.