नागेंद्र इंटर कॉलेज बजीरा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न विधायक भरत सिंह चौधरी हुए सम्मलित !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

नागेंद्र इंटर कॉलेज बजीरा का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बेहतर भविष्य निर्माण के लिए प्रेरक सुझाव दिए।


समारोह में विद्यालय के कनिष्ठ सहायक सतीश राणा द्वारा निर्मित भारत माता की सात फीट ऊँची भव्य मूर्ति का विधायक भरत सिंह चौधरी ने अनावरण किया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।
विधायक ने अपने संबोधन में बजीरा–धरगाढ़–मथ्यागांव–रणोंखर्क मोटर मार्ग निर्माण की जानकारी देते हुए बताया कि यह मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के फेज-4 के अंतर्गत स्वीकृत हो चुका है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही उन्होंने विद्यालय को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बजीरा नीता बुटोला ने जिला पंचायत निधि से विद्यालय में एक कक्षा-कक्ष निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठैत ने की। विशिष्ट अतिथियों में रावल नागेंद्र देवता बसंत सिंह राणा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मेहरवान सिंह रावत, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का संचालन शिक्षक भरत सिंह चौहान ने किया। समारोह में विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.