पूर्व सीएम हरीश रावत का ऐलान, सभी विधानसभाओं का करेंगे दौरा, ये है प्लान

Share your love

देहरादून: 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों जोरों पर हैं। भाजपा और कांग्रेस लगातार रणनीति बनाने में जुटे हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने पत्रकार वार्ता की। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि एक महीने के भीतर राज्य की सभी विधानसभाओं का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान भाजपा के की विफलताओं राज्य की जनता तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य उत्तराखंड से जुड़े मुद्दों को उठाना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मैं कांग्रेस महिला नेत्रियों और युवाओं को अपने साथ लेकर जाऊंगा। ये सभी वो होंगे जो चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं। यह अभियान उत्तराखंडियत की रक्षा के लिए चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चार साल 9 महीने भाजपा ने लोगों के हितों पर चोट पहुंचाई है। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के तौर पर इस एक महीने में सब तक पहुंचूंगा। हरीश रावत ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और जनता को अपनी योजना और भाजपा की कमियों के बारे में बताएंगे।

पूर्व सीएम ने कहा कि कंडाली घास से बनी टोपियों को पहनकर सभी कांग्रेसी अभियान में शामिल होंगे। उन्होंने भाजपा पर उत्तराखंडीयों के अपमान करने का आरोप भी लगाया। देवस्थानम बोर्ड भंग होने पर हरीश रावत ने कांग्रेस को बधाई दी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.