अंकिता भंडारी हत्याकांड: पिता वीरेंद्र भंडारी की CBI जांच की मांग, कई नेताओं की कॉल डिटेल खंगालने की अपील !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सियासत और जांच की मांग तेज़ हो गई है। अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने मामले में नया बयान देते हुए सरकार से CBI जांच की मांग दोहराई है। यह बयान ऐसे समय आया है जब बीते दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि अंकिता के माता-पिता से बातचीत के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।


अब अंकिता के पिता ने सरकार से मांग की है कि 17 सितंबर 2022 से लेकर 23 सितंबर 2022 तक पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता की कॉल डिटेल निकाली जाए। इसके साथ ही उन्होंने यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट, भाजपा के प्रदेश महामंत्री अजय कुमार और भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की भी कॉल डिटेल जांचने की मांग की है।

वीरेंद्र भंडारी का कहना है कि वह पूरे मामले में CBI जांच चाहते हैं और उर्मिला सनावर के बयान सामने आने के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे। फिलहाल इस मांग के बाद एक बार फिर सरकार और जांच एजेंसियों पर दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.