‘कुछ है नहीं लिखने को’ कहकर बुरी तरह ट्रोल हो रहे अमिताभ बच्चन, यूजर्स बोले…!

Share your love

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 78 वर्ष के हो चुके हैं, लेकिन इस उम्र में भी वो लगातार फिल्मों मे सक्रिय हैं । सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि बिग बी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं । जब भी अमिताभ बच्चन को अपने काम से फुरसत मिलती है तो वो सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ अपने विचार साझा करते हैं । उनकी ट्विटर पर एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है । सोशल मीडिया पर मौजूद लोग उनके विचारों की वाहवाही करते हुए नहीं थकते, लेकिन हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिससे वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए और उन्हें जमकर ट्रोल किया गया ।

कभी कविताएं तो कभी अपनी फिल्मों की पुरानी यादों को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करने वाले अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक ट्वीट किया । ये ट्वीट करते हुए उन्होने लिखा, ‘कुछ लिखने को नहीं है’ । अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट जैसे ही ट्रोलर्स की नजरों मे आया लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ प्रशंसक तो उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कह रहे हैं कि अगर आपके पास कुछ लिखने के लिए नहीं है तो पेट्रोल और डीजल के भाव के बारे में ही लिख दीजिए ।

अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट के बाद उन्हें कई लोग खरी-खोटी सुना रहें हैं । एक यूजर ने उनके ट्वीट पर लिखा, ‘हां बिलकुल है लिखने को, लेकिन अगर कुछ शर्म बाकी है तो इस बार पेट्रोल पर कुछ हाहाकार लिखकर दिखाओ भाई साहब’ । दूसरे यूजर ने अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर अपना जवाब देते हुए लिखा, ‘तो कुछ पेट्रोल के बारे में ही लिख दो’ ।

https://twitter.com/Sab_Kuxh_Bikega/status/1416139595956244480?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1416139595956244480%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fentertainment%2Fbollywood%2Famitabh-bachchan-troll-on-twitter-user-retweet-him-and-says-write-about-petrol-and-diesel-prices

बता दें कि अमिताभ बच्चन को पेट्रोल की कीमतों पर न लिखने के लिए इसलिए ट्रोल किया जा रहा है, क्योंकि साल 2012 में उन्होने पेट्रोल के बढ़ते दामों पर ट्वीट किया था । इस ट्वीट मे अमिताभ बच्चन ने लिखा था, ‘पेट्रोल का प्राइज 7.5 बढ़ गया । पेट्रोल पंप पर अटेंड करने वाले ने पूछा, ‘कितने का डालू? मुंबईकर – दो चार रुपए का कार के ऊपर स्प्रे कर दे भाई जलाना है । इस ट्वीट का स्क्रीन शॉट लेकर अब लोग अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.