हरीश रावत के अल्टीमेटम के बाद हरकत में यह विभाग, हर 15 दिन में जारी करेगा बुलेटिन

Share your love

*किसानों को यूरिया की कमी न होने देने के सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश*

देहरादून-: हरीश रावत की चेतावनी के बाद इन दिनों सहकारिता विभाग चौकस  नजर आ रहा है राज्य भर में किसानों को उर्वरक खाद की कमी ना हो जाए इसको लेकर अब विभाग कड़ी मशक्कत कर रहा है किसानों के प्रति गंभीरता दर्शाते हुए स्वयं सहकारिता  मंत्री डॉ0धन सिंह रावत द्वारा अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं

सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में किसानों को लेकर सरकार निरंतर प्रयत्नशील है  जहां हम किसानों को 0% ब्याज पर ऋण उपलब्ध करा रहे हैं वही हम सहकारी समितियों के माध्यम से यूरिया खाद निरंतर किसानों को पहुंचा रहे हैं। उन्होंने फोन के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यूरिया खाद स्टॉक का हर 15 दिन में बुलेटिन जारी करें। प्रदेश भर में कहीं भी किसानों को यूरिया खाद की कमी नहीं होनी चाहिए।उर्वरक की कमी न हो इसको लेकर नैनो यूरिया का भी वितरण सहकारी समितियों के माध्यम से किया जाए। सहकारिता मंत्री ने कहा वह किसान के पुत्र है व स्वयं भी किसान है। उन्होंने कहा  वह बचपन से ही खेती की अच्छी समझ रखते है व निरंतर खेती के संबंधित क्षेत्र में अध्ययन भी करते रहते हैं।
सहकारिता मंत्री ने कहा नैनो यूरिया के बल पर आज भारत आत्मनिर्भर होने के साथ विश्व बाजार में अपनी पैठ बनाने में जुट गया है ।डॉ रावत ने बताया परंपरागत यूरिया से नैनो यूरिया 10% सस्ती है वही इसका उपयोग करने के बाद फसलों की उत्पादकता 8% से अधिक रिकॉर्ड की गई है । इफ्फको के द्वारा इसका परीक्षण देश के विभिन्न हिस्सों में भी किया जा चुका है। 500ml की एक नैनो शीशी 50 किलो यूरिया खाद के बराबर कार्य करती है जिसको लेकर सहकारिता मंत्री ने यूसीएफ प्रबंध निदेशक को निर्देशित किया सरकारी समितियों के माध्यम से नैनो यूरिया भी किसानों को उपलब्ध कराएं साथ ही इसकी जानकारी भी किसानों को दें।

इस दौरान एमडी रमिन्द्री मंद्रवाल ने बताया कि उनके द्वारा हर दिन उधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों से खाद आपूर्ति की फीड बैक लिए जा रहे है। संबंधित किसानों को अभी किसी किस्म की दिक्कतें नहीं है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.