आखिर कौन है यह बॉबी कटारिया जो हो गया है इतना वायरल कभी सड़क पर पी रहा दारु कभी प्लेन में पी रहा सिगरेट

Share your love

देहरादून/ कुलदीप रावत

 

सोशल मीडिया में हीरोगिरी झाड़ना बॉबी कटारिया को महंगा पड़ गया  है।

अभी कुछ दिनों पहले बॉबी कटारिया उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आए थे तो इसलिए माना जा रहा है  उनके द्वारा एक रील शूट किया गया है जिसमें और सड़क पर बैठकर शराब और चकना खाते पीते दिख रहे थे हालांकि यह वीडियो लगभग 2 हफ्ते से भी ज्यादा पुराना है लेकिन अब जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ तो राजधानी देहरादून में आज उनके ऊपर छुट्टी के बावजूद भी मुकदमा दर्ज किया गया

हालांकि बॉबी कटारिया के द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पेज पर अपने ऊपर हुए मुकदमा दर्ज करने की बात पर कहा गया है कि जल्द ही इस संबंध में उनके वकील उत्तराखंड पुलिस से बात करेंगे

वो लिखते हैं

Entertainment के तहत बनाया गया विडियो मुझे याद नहीं कहाँ का विडियो क्या viral हुआ है ????जल्द ही मेरे वकील Randhir Lal Sharma जी Police को Representation सोंप देंगे ????

 

वही उत्तराखंड पुलिस के सोशल मीडिया पेज पर इस बात की जानकारी दी गई है जिसमें लिखा गया है

सोशल मीडिया पर बॉबी कटारिया नामक युवक द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर खुले में शराब पीने संबंधी वायरल वीडियो का श्री Ashok Kumar IPS, DGP Sir द्वारा संज्ञान लेने के बाद #UttarakhandPolice ने बॉबी कटारिया के विरुद्ध 290/510/336/342 IPC व 67 IT Act के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है।

DGP Sir ने कहा कि देवभूमि में आकर अमर्यादित व्यवहार करने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी।

 

जिन धाराओं में बॉबी कटारिया के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है उससे प्रतीत होता है कि उत्तराखंड पुलिस बॉबी कटारिया को सबक सिखाने के मूड में है अब देखना होगा पुलिस कब तक बॉबी कटारिया को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा पाती है

आइए जानते हैं क्या है मामला और कौन है यह बॉबी कटारिया

सोशल मीडिया के इस दौर में कुछ लोग वायरल होने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं ऊटपटांग हरकतें करते रहते हैं। इस सिलसिले में कई बार नियम-कानून तक की धज्जियां उड़ा दी जाती हैं। अब सोशल मीडिया सिलेब्रिटी बॉबी कटारिया को ही ले लीजिए। देहरादून में बीच सड़क पर कुर्सी रखकर शराब पीते हुए उसकी ‘दादागीरी’ वाले वीडियो की वजह से अब उस पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उत्तराखंड पुलिस इस मामले में उसकी तलाश कर रही है और इसी बीच उसका एक और वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में कटारिया प्लेन में धुआं उड़ाते दिख रहा है।
आइए जानते हैं कौन है यह बॉबी कटारिया
बॉबी कटारिया युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय पर्सनालिटी हैं. बॉबी हरियाणा में बॉडी बिल्डर, बिजनेसमैन, सोशल वर्कर और यूथ आइकन हैं. उन्हें उनके सामाजिक कार्य और हरियाणा और दिल्ली पुलिस के साथ विवाद के लिए जाना जाता है. बेहद कम लोग ये जानते होंगे कि उनका असली नाम बलवंत सिंह कटारिया है और वह गुड़गांव के बसई गांव के रहने वाले हैं. बॉबी गुड़गांव में स्थित युवा एकता फाउंडेशन नाम के एक एनजीओ के फाउंडर हैं. आज हम आपको  बॉबी कटारिया के बारे में कई अहम जानकारियां देंगे
बॉबी एक अमीर और संपन्न परिवार से ताल्लुक रखता है. वह एक बहुत ही शानदार लाइफ स्टाइल जी रहे हैं उन्हें अकसर विदेश में घूमते देखा जाता है एक वेबसाइट के अनुसार कटारिया की कुल संपत्ति लगभग 40 करोड़ है. बॉबी बेहद वर्कआउट फ्रीक हैं और रोजाना जिम में वर्कआउट करते हैं.
बॉबी गुरुग्राम के एक बेहद आलीशान घर में अपने परिवार के साथ रहते हैं. उनके कार कलेक्शन की बात करे तो उनके पास फॉर्च्यूनर और एंडेवर जैसी कई लग्जरी गाड़ियाँ हैं.
बॉबी कटारिया का नाम एक महिला मंजू कुंडू के साथ जोड़ा जाता है क्योंकि बॉबी कटारिया की सभी फोटो मंजू को उनके बहुत करीब देखा जा सकता है. लेकिन बॉबी ने कहा कि मंजू कुंडू उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं और उनके साथ अफेयर जैसा कुछ नहीं है. बॉबी कटारिया ने रेणु कटारिया से शादी की है और उनका एक बेटा गोनो भी है.
विवादों के किंग हैं बॉबी कटारिया
बॉबी कटारिया 2017 से समाज सेवा में सक्रिय हैं और लगातार समाज कल्याण कर रहे हैं. कटारिया ने शुरू में गुड़गांव पुलिस और उनके काले कामों का पर्दाफाश करना शुरू किया. बॉबी पुलिस मिस वर्क प्रूफ इकट्ठा करके यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करता था. बॉबी ने एक बार गुड़गांव में हरियाणा पुलिस का वीडियो बनाया जहां वे थाने में शराब पी रहे थे. उन्होंने कई पुलिस वीडियो वायरल किए और उन पर आम जनता के पक्ष में काम नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने अपने लाइव वीडियो में जहां बॉबी कटारिया ने पुलिस को गाली दी थी, वहां पुलिस से भी मारपीट की थी और वह एक केस में गिरफ्तार भी हुआ था. अब 2021 तक बॉबी कटारिया सभी पुलिस मुकदमों से बरी हैं और एकता युवा फाउंडेशन के साथ सामाजिक कार्य कर रहे हैं.

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.