उत्तराखंड से संघ के प्रांत स्तरीय पदाधिकारी मेरठ तलब बैक डोर भर्ती में हो सकती है कार्रवाई

Share your love

देहरादून

अभी कुछ दिन पूर्व ही छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक होने के पश्चात आज बुधवार को मेरठ में संगठन की बेहद अहम बैठक होने जा रही है इस बैठक के लिए उत्तराखंड से संघ के प्रांत स्तर के पदाधिकारियों को मेरठ में तलब कर लिया गया है इस बैठक के बाद संघ में प्रांत स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी होने जा रही है उत्तराखंड विधानसभा में पिछले दरवाजे से हुई भर्तियों के मामले में संघ के बड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद माना जा रहा है  उत्तराखंड संघ से जुड़े चार बड़े पदाधिकारी पर आरोप लगे हैं इनके द्वारा अपने रिश्तेदारों को यहां नौकरी लगवाई गई है इस संबंध में छत्तीसगढ़ के रायपुर में संघ की बैठक में भी उत्तराखंड का यह मसला उठा था जिसके पश्चात सोमवार को ही रायपुर में संपन्न हुई बैठक के बाद तुरंत संदेश भेजा गया कि उत्तराखंड के मसले को लेकर मेरठ में बैठक बुलाई जाए इस बैठक के लिए उत्तराखंड से प्रांत प्रचारक युद्धवीर सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र चौहान समेत अन्य संघ पदाधिकारी मंगलवार को ही मेरठ रवाना हो गए थे आज बुधवार को क्षेत्र प्रचारक महेंद्र महत्वपूर्ण बैठक लेने जा रहे हैं इसके बाद देर शाम दिल्ली के झंडेवालान स्थित संघ मुख्यालय में संघ के दिग्गज नेता दत्तात्रेय  बैठक लेंगे इस बैठक में आर एस एस के प्रांत स्तर पर बदलाव को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है इधर कार्रवाई की आशंका से उत्तराखंड आरएसएस से जुड़े पदाधिकारी भी सहमे हुए हैं हालांकि संघ से जुड़े लोग इसे सामान्य बैठक बता रहे हैं लेकिन सूत्रों ने पुष्टि की है कि मामला बेहद गंभीर है अब देखना होगा आज होने जा रही इस बैठक के बाद क्या परिणाम निकलते हैं


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.