N-H 74 घोटाले में 2 अफसरों पर कार्रवाई की तलवार लटकी

Share your love

देहरादून

NH घोटाले में 2 अफसरों पर कार्रवाई की सिफारिश

चर्चित nh-74 मुआवजा घोटाले में दो अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई हो सकती है कार्मिक विभाग ने कार्रवाई का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेज दिया है प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद 2 आईएएस अधिकारी और 7 एसडीएम भी इस घोटाले की जद में आए थे ,

उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था हालांकि बाद में सभी बहाल हो गए थे जांच अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद आईएएस डॉ पंकज पांडे और चंद्रेश यादव को क्लीन चिट मिल गई थी दूसरी और इस मामले में यूएस नगर के तत्कालीन एसडीएम अनिल शुक्ला, तीरथ पाल सिंह ,डीपी सिंह, नंदन सिंह ,सुरेंद्र सिंह जंगपांगी, जगदीश लाल ,भगत सिंह फोनिया ,अभी जांच से जूझ रहे हैं इन सभी पर कृषि भूमि को अकृषि दर्शाने समेत कई आरोप है जिससे काश्तकारों को कई गुना ज्यादा मुआवजा मिला है इनमें 2 पीसीएस अफसर डीपी सिंह व अनिल शुक्ला भी पूर्व में जब कार्मिक विभाग ने जांच पर इनका पक्ष मांगा तो उन्होंने जांच पर सवाल उठाते हुए दूसरा अफसर नामित करने का आग्रह किया था वही प्रभारी एसडीएम का दायित्व देख रहे हैं भगत सिंह और नंदन सिंह को तब तक पीसीएस संवर्ग नहीं मिला था ऐसे में कार्मिक विभाग ने न्याय विभाग से परामर्श मांगा कि इनका दंडाधिकारी कौन होगा।

सूत्रों ने बताया है कि न्याय के परामर्श के बाद इन दोनों अफसरों पर कार्रवाई राजस्व परिषद के अध्यक्ष को करनी है ऐसे में कार्मिक विभाग ने अनुमोदन के लिए यह प्रस्ताव सीएम को भेजा है सीएम के अनुमोदन के बाद ही राजस्व परिषद दोनों अफसरों के खिलाफ दंड तय करेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.