हादसा: स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Share your love

आगरा: आगरा में गुरूवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा में हो गया, यहां एक स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार 9 लोगों लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो कार में सवार 12 लोग बिहार के रहने वाले थे । आगरा में थाना एतमाउद्दोला के मंडी समिति के पास उनकी स्कॉर्पियो की टक्कर ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.