विभागीय लापरवाही से ट्रॉली में हुआ हादसा महिला की मौत ट्रॉली की मेंटेनेंस नहीं कर पा रहा विभाग दम भर रहे पुलों की मेंटेनेंस का

Share your love

उत्तरकाशी /मोरी: 

 

लोक निर्माण विभाग द्वारा टौंस नदी पर आवाजाही के लिए ट्रॉली का संचालन किया जाता है। रविवार को भंकवाड़ गांव निवासी 50 वर्षीय फातिमा बीबी दवा लेने के लिए त्यूणी बाजार गईं थीं। शाम पौने पांच बजे जब वह ट्रॉली से घर लौट रही थीं। इसी बीच अचानक ट्रॉली खींचने वाली रस्सी टूट गई और ट्रॉली पलट गई

विकासखंड मोरी के ग्राम पंचायत भंकवाड़ में टौंस नदी पर बनी ट्रॉली की रस्सी टूटने से एक 50 वर्षीय महिला नदी में जा गिरी। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रॉली की रस्सी पुरानी हो गई थी, जिसे कई महीनों से बदलने की मांग की जा रही थी। लेकिन, विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भंकवाड़ के रूणसुण नामे तोक में लोक निर्माण विभाग द्वारा टौंस नदी पर आवाजाही के लिए ट्रॉली का संचालन किया जाता है। रविवार को भंकवाड़ गांव निवासी 50 वर्षीय फातिमा बीबी दवा लेने के लिए त्यूणी बाजार गईं थीं

शाम पौने पांच बजे जब वह ट्रॉली से घर लौट रही थीं। इसी बीच अचानक ट्रॉली खींचने वाली रस्सी टूट गई और ट्रॉली पलट गई, जिससे फातिमा बीबी नदी के बीच पत्थरों में जा गिरी। सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय निवासी मनमोहन असवाल ने बताया कि इस ट्रॉली से लगभग 65 परिवारों का आवागमन होता है।

ट्रॉली की काफी समय से मरम्मत नहीं की गई थी वहीं रस्सी भी काफी पुरानी हो गई थी। कई बार लोनिवि के अधिकारियों से ट्रॉली की मरम्मत करने और रस्सी बदलने की मांग की गई थी, लेकिन विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। विभाग की लापरवाही के कारण महिला की जान चली गई।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.