अब डॉन को पकड़ना न मुश्किल है न नामुमकिन जिसे ना पकड़ पाई कई राज्यों की पुलिस उत्तराखंड पुलिस ने दबोचा

Share your love

Breaking news

 

*स्पेशल टास्क फोर्स*

आपने फिल्मों में यह डायलॉग तो खूब सुना होगा डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है लेकिन फिल्मों का यह डायलॉग उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने अब बदल दिया है

अब आप यह कह सकते हैं  अब डॉन को पकड़ना न मुश्किल है न नामुमकिन उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स ने ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसे कई राज्यों की पुलिस काफी लंबे समय से ढूंढ रही थी और जिसके ऊपर इनाम भी रखा गया था

उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स के द्वारा राजस्थान से पच्चीस हज़ारी ईनामी शारूख निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है

वर्ष 2018 में हरिद्वार के कनखल और कलियर में अपने गिरोह के साथ डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था

घटना के आरोपी।  मुख्य सरगना को जिला *टोंक राजस्थान* से एसटीएफ के द्वारा मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.