आप पार्टी की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विपक्षी पार्टियों में मची खलबली

Share your love

 

रुड़की: देवभूमि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी 2022 विधानसभा चुनाव को मजबूत करने के लिए पुरजोर कोशिश में लगी है और अब इसका असर भी देखने को मिल रहा है। बीते रविवार के दिन पिरान कलियर में हुई रोजगार गारंटी तिरंगा यात्रा में आम आदमी पार्टी के पिरान कलियर प्रभारी शादाब आलम की मेहनत का बड़ा रंग देखने को मिला है जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ा था जिसे देखकर करनल कोठियाल भी खूब गदगद नजर आए।

वही शादाब आलम के द्वारा पिरान कलियर विधानसभा में पिछले कई महीनों से पार्टी को मजबूत करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है जो इस यात्रा में भीड़ में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शादाब आलम की मेहनत रंग लाती दिखाई दे रही है। वही विपक्षी दलों में इस यात्रा ने बड़ी खलबली भी मचा दी है। बहरहाल 2022 चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना विधायक चुनके विधानसभा में भेजने का काम करती है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.