आप नेता अजय कोठियाल का कांग्रेस और बीजेपी पर हमला….

Share your love

रिपोर्ट: रफी खान

काशीपुर: आम आदमी पार्टी के नेता और रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल पार्टी द्वारा रामनगर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में देहरादून से शिरकत करने को जाते समय अल्प समय को काशीपुर आप कार्यालय में रुके जहां उनका कार्यकर्ताओं और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि दोनों पार्टियां प्रदेश की जनता के लिए छलावा साबित हुई है जिन्होंने प्रदेश की जनता को सिवाय छलने के कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने स्लोगन के तहत प्रदेश में दस्तक देते हुए कहा थी की हम राजनीति करने नहीं बदलने आए हैं, इसका ही यह नमूना है की आज प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री जनता को निशुल्क बिजली देने की बात कर रहे है,अगर यही काम उन्होंने चार साल पहले किया होता तो हम मानते वह जनता के लिए ईमानदार है लेकिन अब तो उनका यह अमल सिवाय लॉलीपॉप के कुछ नहीं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.