आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, जोत सिंह बिष्ट ने दिया इस्तीफा

Share your love

जहां पूरे देश में लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही है, बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक तैयारी में जुटी हुई है। वही उत्तराखंड में ठीक लोकसभा चुनाव होने से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने एक साथ पार्टी का दामन छोड़ दिया जिसमें पार्टी के पूर्व संयोजक जोत सिंह बिष्ट पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरपी रतूड़ी समेत कई अन्य पदाधिकारी शामिल है।

उत्तराखंड बीजेपी का कुनबा आज बढ़ने वाला है। देहरादून बीजेपी मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में जोत सिंह बिष्ट समेत कई नेता बीजेपी का दामन थामेंगे। बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कल देर शाम धामी से मुलाकात कर इस मसले पर चर्चा की थी।

आज दोपहर 1 बजे ज्वाइनिंग कराई जाएगी। कल ही जोत सिंह बिष्ट, आर पी रतूड़ी, कमलेश रमन राजेश बिष्ट समेत सैकड़ों नेताओं ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। आप छोड़ने वाले नेता आज देहरादून में जोत सिंह बिष्ट के रेसकोर्स स्थित दफ्तर के बाहर से पद यात्रा निकालते हुए बीजेपी मुख्यालय तक पहुंचेंगे। ये अभी साफ नहीं हुआ है कि जो नेता बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं उन्हें क्या जिम्मेदारी दी जाएगी या ये सभी नेता, कार्यकर्ता किन शर्तों के साथ बीजेपी का दामन थाम रहे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.