दून पुलिस की ईनामी वांछित बदमाश के साथ हुई मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग कर भागा था बदमाश, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल, किया गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

कल रात चौकी झाझरा द्वारा सिटी कंट्रोल को बताया गया कि सिंहनीवाला में चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चालक ने पुलिस पर फायरिंग करी है और वह सहसपुर की तरफ भागा है जिसके दृष्टिगत जनपद की सभी चेक पोस्ट सील कर नाकेबन्दी कर दी गई l

उसी के फलस्वरुप शेरपुर निर्माणाधीन हाईवे के पास बदमाश व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया l

एसएसपी देहरादून द्वारा मौके पर पहुँच कर घटनास्थल का जायज़ा लिया गया lतत्पश्चात बदमाश को पुलिस टीम द्वारा तत्काल उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सालय सहसपुर लगया जहाँ एसएसपी द्वारा चिकित्सालय पहुंचकर बदमाश के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई l मुठभेड़ में घायल बदमाश युसुफ पुत्र युनूस निवासी खेडी शिकोहपुर, थाना भगवानपुर ( जिला हरिद्वार ) के विरुद्ध थाना प्रेमनगर में गौकशी का अभियोग पंजीकृत है जिसमें वह वांछित है तथा उस पर ₹10000 का भी घोषित है lदून पुलिस द्वारा बदमाश के अन्य अपराधों के बारे में भी जानकारी की जा रही है l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.