जनपद टिहरी के पीपलडाली में झील में डूबा एक व्यक्ति, SDRF ने किया शव बरामद देखिए वीडियो

Share your love

टिहरी / पीपलडाली :

आज दिनाँक 24 मार्च 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष , टिहरी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति टिहरी झील में डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

 

उक्त सूचना पर पोस्ट कोटि कॉलोनी से ASI लाल सिंह के हमराह SDRF टीम तत्काल रेस्क्यू हेतु रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मोटरबोट की सहायता से झील में सर्चिंग करते हुए उक्त व्यक्ति का शव ढूंढ लिया गया जिसके पश्चात टीम द्वारा बॉडी बैग के माध्यम से शव को किनारे लाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

जिला पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.