थाना प्रेमनगर पुलिस और एएनटीएफ देहरादून की संयुक्त टीम ने ₹3.5 लाख की अवैध चरस के साथ अभियुक्त किया गिरफ़्तार !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

आगामी नगर निकाय निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी क्षेत्राधिकारियों को अपनी-अपनी टीमों को थाना स्तर पर अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिए गये हैं जिनका पालन करते हुए दून पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए कल दिनांक 09/01/2025 को थाना प्रेमनगर पुलिस और एएनटीएफ देहरादून की संयुक्त टीम ने टी-एस्टेट रोड पर एक व्यक्ति सत्यकांत गौरव पुत्र स्वर्गीय श्री वीरेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम कीटगंज प्रयागराज उत्तर प्रदेश हाल पता स्मिथ नगर थाना प्रेम नगर को 1 किलो 780 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ़्तार किया । पूछताछ पर पकड़े गए व्यक्ति द्वारा मोरी सांकरी उत्तरकाशी के एक चरस तस्कर से सस्ते दामों पर चरस खरीदकर देहरादून में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की बात स्वीकार की गई। अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेम नगर में धारा NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया l
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रेमनगर पुलिस से उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी, कॉन्स्टेबल मनोज कुमार, एवं कॉन्स्टेबल प्रवीण कुमार शामिल थे और एएनटीएफ से उपनिरीक्षक दीपक मैठानी, कॉन्स्टेबल मनोज कुमार, कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार एवं कॉन्स्टेबल मोहित कुमार शामिल थे l
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
