
संवाददाता: करन सहगल
रविवार यानि दिनांक 14/09/2025 को आसिफ मालिक पुत्र यासीन मलिक निवासी मेहुवाला ने कोतवाली नगर पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से उसके अपने दोस्त हसन के साथ लाल पुल से सहारनपुर चौक की तरफ जाने एवं माता वाला बाग के पास काले रंग की kia कार में बैठे व्यक्तियों द्वारा उन्हें हाथ देकर रुकने का इशारा करने तथा ओवरटेक करते हुए उनकी तरफ मारने की नीयत से पिस्टल से दो बार फ़ायर करने के बारे में अवगत कराया । प्रकरण की जानकारी मिलते ही तथा लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया ।
घटना की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए तथा शीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिनके अनुपालन में कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया, गठित टीमो द्वारा घटनास्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक किया गया, मुख़बिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं सर्विलांस के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना में तीन अभियुक्तो 1- यश ठाकुर 2- देवराज 3- प्रिंस रोसवाल को घटना में प्रयुक्त वाहन सँ०- UP 12 BY 9995 kia Sonat के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त यश ठाकुर द्वारा बताया गया कि उसकी तथा उसके साथियों की आसिफ उर्फ बाबा के साथ पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते अभियुक्त यश ठाकुर के कहने पर अन्य अभियुक्तों द्वारा योजना बनाकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया था, घटना में गिरफ्तार अभियुक्तो के साथ 04 अन्य अभियुक्त ऋतिक, सागर, भानु तथा उधम प्रधान भी घटना में शामिल थे। अभियुक्त यश ठाकुर के कहने पर घटना में शामिल अभियुक्त देवराज, प्रिंस रोसवाल, ऋतिक, सागर, भानु तथा उधम प्रधान, प्रिंस की KIA SONAT गाड़ी से देहरादून आये थे, अभियुक्तों को जानकारी थी कि आसिफ के पास एक बिना नंबर की सफेद रंग की i20 कार है, जिस पर अभियुक्तो आसिफ के संबंध में जानकारी कर उसका पीछा किया गया तथा मतवाला बाग के पास अभियुक्तों के साथी भानु तथा सागर ने आसिफ को जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया था। उक्त घटना के बाद अभियुक्त भानु द्वारा अपने साथियों के साथ कनखल में तथा अभियुक्त उधम प्रधान द्वारा रुड़की में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था, जिसमे हरिद्वार पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तो को देहरादून की घटना में प्रयुक्त पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। घटना में शामिल 02 अन्य अभियुक्तों ऋतिक तथा सागर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
