30 बच्चों को ले जा रही बस में अचानक लगी आग, मची चीख पुकार…देखिए वीडियो कैसे बचाई बच्चों की जान

Share your love

बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, फरिश्ता बनकर आयी खाकी वर्दी

 

 

चमोली पुलिस के ऐसे अधिकारियों के लिए दिल में और भी सम्मान पैदा होता है, जो लोगों की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहते हैं। आज हम जिनके बारे में आपको बताने जा रहे हैं, उनके बारे में जानकर आपको गर्व ही नही होगा बल्कि आपको भी एक वर्दी वाले से प्रेरणा मिलेगी। यें हैं पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी ।

कल  दिनांक 29/08/2023 को जब पुलिस उपाधीक्षक  जनपद मुख्यालय से मीटिंग समाप्त होने के बाद कर्णप्रयाग की ओर जा रहे थे तो रास्ते में हल्दापानी (गोपेश्वर) के पास क्राइस्ट एकेडमी की बस जो बच्चों को लेकर जा रही थी में अचानक आग लग गयी व कुछ ही सेकंडो में गाडी में धुंआ ही धुंआ हो गया व बच्चे चीखने-पुकारने लगे। जिसपर तत्काल पुलिस उपाधीक्षक  द्वारा अपना वाहन रुकवाकर स्कूल बस में सवार सभी 30 बच्चों का रेस्क्यू कर वाहन से सकुशल बाहर निकाला।
मौके से वाहन चालक को थाने ले जा गया है व इस संबंध में वाहन स्वामी व विद्यालय प्रबंधन को सूचित कर थाने बुलाया गया।
पुलिस अधीक्षक चमोली  आदेशानुसार पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत स्कूल बसों की चैकिंग कर उसमें मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं की भी पूरी जांच की जाएगी ताकि बच्चों की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके। इसमें किसी भी स्तर पर कोई भी ढिलाई अथवा छूट नहीं दी जाएगी। निर्धारित नियमों की उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर संबंधित बस व विद्यालय प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूली बस चालकों के खिलाफ आगे भी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.