पाकिस्तान से 48 सिख यात्रियों को जत्था पहुंचा हेमकुंड साहिब

Share your love

48 सिख यात्रियों को जत्था पहुंचा हेमकुंड साहिब

सिखों के पवित्र तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा में पाकिस्तान से 48 तीर्थ यात्रियों का जत्था आज हेमकुंड पहुंच गया है। हेमकुंड पहुंचकर सभी सिख यात्रियों ने कडाके की ठंड व हल्की बारिश के बावजूद पवित्र सरोवर में स्नान कर गुरूग्रंथ साहब के आगे मत्था टेका।

गोविन्दघाट गुरूद्वारे के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के पेशावर से 48 सिख यात्रियों का जत्था 19 सितंबर को गोविन्दघाट होते हुए घांगरिया पहुंचा जहां पर रात्री विश्राम के बाद यह जत्था 20 सितंबर को हेमकुंड पहुंचा है। बताया कि इस जत्थे में महिला पुरूष व बच्चे सभी शामिल हैं व हेमकुंड पहुंचकर सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं। बताया कि यह तथा 14 सितंबर को अटारी बाघाबार्डर से अमृतसर पहुंचा था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.