डोईवाला में प्रस्तावित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश सरकार का पुतला दहन !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो
रानीपोखरी, डोईवाला में प्रस्तावित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर प्रदेश सरकार की उदासीनता और जनभावनाओं की लगातार अनदेखी के विरोध में परवादून (देहरादून) जिला कांग्रेस द्वारा आज एस्ले हॉल चौराहा, देहरादून पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।
बीते दिन मौके पर भारी पुलिस बल, जिला प्रशासन, वन विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्रीय विधायक के पहुंचने के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जब स्थानीय जनता ने अपनी जायज मांगों को लेकर सवाल उठाए, तो वहां मौजूद महिलाओं, बुजुर्गों एवं आंदोलनकारियों के साथ पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया तथा आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर रायवाला थाने ले जाया गया।
यह घटना डोईवाला के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज की जाएगी।परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि रानीपोखरी, डोईवाला में प्रस्तावित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय केवल एक संस्थान नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और युवाओं के भविष्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह उदासीन बनी हुई है और जनभावनाओं की लगातार अनदेखी कर रही है।
उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2019 में आवंटित भूमि के उद्देश्य में किसी भी प्रकार का परिवर्तन किया गया, तो कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी और बड़े स्तर पर जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।
पूर्व महानगर अध्यक्ष कांग्रेस लालचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की स्थापना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को नजरअंदाज कर रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधि विश्वविद्यालय की भूमि को किसी अन्य कार्य में उपयोग करना जनभावनाओं के साथ सीधा अन्याय होगा, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता पिछले 38 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के साथ किया गया व्यवहार बेहद निंदनीय है।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्पष्ट और समयबद्ध कार्ययोजना के साथ विधि विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर निर्णय नहीं लिया गया, तो क्षेत्र की जनता और कांग्रेस पार्टी मिलकर व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,पूर्व देहरादून कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा,पूर्व विधायक राजकुमार,डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी,सागर मनवाल,अश्विनी बहुगुणा,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,सुनील थपलियाल,उमेद बोरा,जितेंद्र कुमार,प्रमोद कपरवान शास्त्री,सुजाता पोल,मोहित कपरवान,शार्दूल नेगी,विनीत प्रसाद भट्ट,गौरव मल्होत्रा,अमित सैनी,इंद्रजीत सिंह,सुनील प्रधान,मनमोहन शर्मा, टुडे ब्यूरो
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
