सीडीओ जय भारत सिंह ने एलपीजी गैस व पेट्रोल आपूर्ति व्यवस्था पर वर्चुअल समीक्षा बैठक की !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

पश्चिम एशिया एंव खाड़ी देशों में व्याप्त तनाव के दृष्टिगत वैश्विक परिदृश्य की वर्तमान परिस्थितियों के मध्यनजर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने जनपद के विभिन्न विकास खंडो में एल०पी०जी० गैस एंव पेट्रोल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने को लेकर उन्होंने समस्त विकास खंडो से पूर्ति निरीक्षक की वर्चुअली समीक्षा बैठक ली l
उन्होंने पूर्ति निरीक्षकों को नियंत्रणधीन क्षेत्रों में एलपीजी गैस ऐजेंसियों तथा पेट्रोल पम्पों की भण्डारण स्थिति सम्बंधित व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण कर जिला पूर्ति अधिकारी को नियमित आख्या रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये l
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि पेरामिलेट्री, सेना पुलिस, छात्रावास व आदि आवश्यक स्थानों में गैस आपूर्ति निर्बाध रूप से संचालित की जाए l
वर्चुअली जुड़े रहे पूर्ति निरीक्षकों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि क्षेत्र में गैस एवं पेट्रोल आपूर्ति सबंधी किसी तरह की समस्या उत्पन्न नहीं है l पर्याप्त मात्रा में उपभोक्ताओं को गैस व पेट्रोल आपूर्ति सुचारु रूप प्रदान की जा रही है l
जनपद स्तर पर घरेलू गैस आपूर्ति का ईंधन संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी के दूरभाष नंबर निम्नवत है l
01374-222722, 222126 (1077 टोल फ्री नंबर मो0-7500337269
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
