मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष निलम्बित !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि कर्तव्यों के प्रति उदासीनता व लापरवाही को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तथा सम्बन्धित पुलिस कर्मी के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ थाना प्रभारी/पर्यवेक्षण अधिकारी की जवाबदेही भी तय की जायेगी। गोष्ठी के दौरान अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, आगामी त्यौहारों व पर्यटक सीजन के दृष्टिगत की गयी तैयारियों की समीक्षा करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निम्न दिशा निर्देश दिये गये।
01: एसएसपी देहरादून द्वारा थानावार लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए अनावश्यक रूप से विवेचनाओं को लम्बित रखने वाले विवेचकों तथा सम्बन्धित प्रभारी का भी उत्तरदायित्व तय करते हुए उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिये गये। साथ ही मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को निलम्बित के निर्देश देते हुए 01 वर्ष से अधिक अनावश्यक रूप से लंबित विवेचना पाए जाने पर संबंधित विवेचकों के विरुद्ध जांच के आदेश दिये गये।
02: ओवर लोड़िग व इनलीगल माइनिग की शिकायतें मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुये समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षत्रान्तर्गत ओवर लोड़िग व इनलीगल माइनिग करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ओवर लोडिग व इनलीगल माइनिग की शिकायते मिलने पर सम्बन्धित थाना प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के दिये निर्देश।
03: भूमि धोखाधडी सम्बन्धी अभियोगों की समीक्षा करते हुए उसमें प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये। जिससे समय से पीडित को न्याय मिल सके। साथ ही अवैध कब्जा करने वाले गिरोहों पर कड़ी कार्यवाही के दिये निर्देश, किसी भी व्यक्ति व गिरोह द्वारा अवैध तरीके से सम्पत्ति कब्जा करने का प्रयास करने पर सख्त कानूनी कार्यवाही के दिये निर्देश । साथ ही अवैध कब्जे किये जाने के प्रकरण में पुलिस की मिलीभगत पाये जाने पर सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारी के विरुद्ध भी कानूनी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए।
04 :थाना क्षेत्रों में नशे की शिकायते मिलने पर कड़ी रूख अपनाते हुये सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए, साथ ही नशे की खरीद फरोख्त से सम्बन्धित शिकायते मिलने पर सम्बन्धित थाना प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई।
05: अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व पर्यटक सीजन की तैयारियों को लेकर की विस्तृत समीक्षा करते हुए वर्तमान में चल रहे रमजान के महीने तथा आगामी ईद के त्यौहार के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर लें। त्यौहारों के दौरान अराजक तत्वों/हुडदंगियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाये तथा त्योहारों के दौरान पूर्व में हुए विवादों की जानकारी करते हुए मिश्रित आबादी क्षेत्रों/सवेंदनशील स्थानो पर सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाये। गोष्ठी के दौरान सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में घटित जघन्य अपराधो में त्वरित कार्यवाही करते करने एंव किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश देते हुए सभी थाना प्रभारियों को जघन्य अपराधों में घटना से जुडे सभी साक्ष्यों के त्वरित संकलन के साथ समय से आरोपपत्र मां0 न्यायालय प्रेषित किये जाये। साथ ही अपराधियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये मां0 न्यायालय में भी प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
06: आपरेशन क्रैकडाउन के तहत सभी थाना क्षेत्रों में चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान प्रभावी कार्यवाही की जाये, अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में स्थित हाईराइज बिल्डिंग्स, सोसाइटीज, औद्यौगिक संस्थानों आदि जगहों में भी निवासरत बाहरी व्यक्तियों की अनिवार्य तौर पर सत्यापन की कार्यवाही की जाये। साथ ही सत्यापन के दौरान मिले संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाये। इसी प्रकार आपरेशन स्माइल के तहत भी प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देशित किया गया ।
07: एसएसपी देहरादून द्वारा गोष्ठी में सभी थाना प्रभारियों को महिला एंव बाल अपराध से सम्बन्धित किसी भी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश देते हुये किसी भी स्तर पर शिथिलता बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियो/थाना प्रभारियो को महिला एंव बाल अधिकारो हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किये जाने के निर्देश दिए गए।
08: आगामी फायर सीजन के दौरान वनअग्नि एवं आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिये एसएसपी देहरादून द्वारा अग्निशमन इकाइयों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश देते हुये अग्निशम उपकरणों को क्रियाशील दशा में रखते हुये आगजनी की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
09: यातायात के सुचारू संचालन हेतु पीक आवर्स/स्कूलों की टाइमिंग के दौरान मुख्य मार्गों/चौराहों/भीड-भाड वाले स्थानो पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाने के दिये निर्देश। देते हुये सभी थाना प्रभारियों को यातायात के सुचारू संचालन हेतु पीक आवर्स व स्कूलों की टाइमिंग के दौरान स्वंय क्षेत्र में मौजूद रहकर मुख्य मार्गों, चौराहों/भीड वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी सुनिश्चित करने तथा सभी थाना क्षेत्रों में दिन व रात के समय नियमित रूप से सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध वाहनो/व्यक्तियों की चैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही चैकिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही परिलक्षित होने पर सम्बन्धित थाना प्रभारी के साथ-साथ सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी की जवाबदेही भी तय की जायेगी।
10: निरोधात्मक कार्यवाही के तहत शस्त्र अधिनियम व जुआ अधिनियम के तहत थाना डोईवाला के अतिरिक्त किसी भी थाने द्वारा प्रभावी कार्यवाही नही की गयी जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा घोर आपत्ति प्रकट करते हुये समस्त थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी जारी करते हुये अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध शस्त्र रखने तथा जुआ/सट्टे जेसे अपराओं में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध कड़ी निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
