लोहाघाट पीडब्ल्यूडी मैदान का डीएम ने किया निरीक्षण, जनता की मांग पर सौंदर्यीकरण के दिए निर्देश !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने लोहाघाट स्थित लोक निर्माण विभाग परिसर के मैदान का निरीक्षण कर वहां की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैदान के सौंदर्यीकरण एवं सुव्यवस्थित विकास के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

स्थानीय जनता की मांग को देखते हुए जिलाधिकारी ने मैदान को होली आयोजन सहित अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त एवं व्यवस्थित रूप से विकसित करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग लोहाघाट हितेश कांडपाल को निर्देशित किया कि मैदान के सौंदर्यीकरण, समतलीकरण तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास के संबंध में शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मैदान को इस प्रकार विकसित किया जाए कि विभागीय आवश्यकताओं के अनुरूप होने के साथ-साथ स्थानीय जनता भी इसका उपयोग विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए सुचारु रूप से कर सके।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैदान के सौंदर्यीकरण कार्य में गुणवत्ता एवं उपयोगिता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को एक सुव्यवस्थित एवं उपयोगी सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो सके।

इस दौरान सतीश पांडे, खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.