एसपी उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा किया गया कोतवाली धरासू का निरीक्षण !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

पुलिस एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ तथा पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के दिये निर्देश।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय द्वारा आज 27 फरवरी 2026 को कोतवाली धरासू का वार्षिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की स्थिति तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।

पुलिस अधिकारियों को पुलिस एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने तथा जनता के साथ समन्वय मजबूत रखने के निर्देश दिये गये।

थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी/शिकायतकर्ता की समस्या को पूर्ण प्राथमिकता, संवेदनशीलता एवं सम्मान के साथ सुनने शिकायतकर्ता का विस्तृत विवरण- नाम, पता, संपर्क नंबर, शिकायत का प्रकार एवं संबंधित तथ्य रजिस्टर में स्पष्ट रूप से अंकित करने के साथ शिकायत निस्तारण की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु एक पृथक “फीडबैक कॉलम” तैयार कर शिकायतकर्ता की संतुष्टि का विधिवत अभिलेखीकरण करने के निर्देश दिए गए।

विभिन्न ऑनलाईन पोर्टल, एप्प, CCTNS, CCTV, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेख, शस्त्रागार, मैस, बैरिक, मालखाना, हवालात आदि का गहनता से निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा करते हुये अभिलेखों के उचित रखरखाव, सीसीटीएनएस, ऑनलाइन पोर्टलों को अद्यावधिक रखने तथा कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर्स की निगरानी तथा लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, समन, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की गई। लावारिस वाहनों व माल मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
शस्त्रों व आपदा उपकरणों का निरीक्षण कर जवानों की शस्त्र तथा आपदा उपकरणों की हैण्डलिंग जांची गयी। शस्त्रों तथा आपदा उपकरणों की साफ-सफाई के साथ संचालन का निरंतर अभ्यास करते रहने के निर्देश दिये गये।

पुलिस मेस में भोजन की गुणवत्ता व साफ-सफाई का जायजा लेकर पुलिस कर्मियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाने तथा आगंतुकों हेतु स्वच्छ वातावरण, पेयजल व प्रसाधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, समय-समय पर परिसर में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाने की हिदायत दी गयी।
अवैध नशे तथा मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री व भण्डारण में संलिप्त नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश के साथ पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित अभियानों के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के उपरांत एसपी उत्तरकाशी महोदया द्वारा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर विभागीय कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं ड्यूटियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस कार्मिकों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं की सुनते हुये उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए। बीट पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सक्रिय एवं परिणामदायी बनाने तथा बीट अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ सतत संवाद/सम्पर्क स्थापित करने के निर्देश दिये गये।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक धरासू मनोज असवाल, वाचक कोमल सिंह रावत, आशुलिपिक श्री कैलाश शाह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.