उत्तरकाशी एसपी कमलेश उपाध्याय पहुंची पुलिस लाइन, होलिका दहन कार्यक्रम में हुई सम्मिलित !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

पुलिस लाईन उत्तरकाशी में विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ किया गया होलिका दहन।

पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी में रात्रि को आयोजित ‘होलिका दहन कार्यक्रम’ में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस अधिकारी, कर्मियों एवं पुलिस परिवारजनों के साथ विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया।

SP उत्तरकाशी महोदया द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मियों एवं परिवार जनों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुये बताया गया कि होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर उनके द्वारा सभी को अपने अंदर की बुराईयों को त्यागकर अच्छाईयां ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया। होली की शुभकामनाएं देते बताया गया कि रंगों का यह महोत्सव सभी के जीवन में अपार खुशिया और सफलताएं लेकर आए।

होलिका दहन के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक श्री शिव कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी श्रीमती भावना कैंथोला सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी एवं परिवार जन मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.