एक्सक्लूसिव:- इंद्रेश अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात, ‘हंगामें का पूरा वीडियो’। पढ़ें पूरी खबर…

Share your love

देहरादून – राजधानी दून में डेंगू का डंक करीब 300 लोगों तक पहुंच गया है। तो वहीं मौत का पहला मामला सामने आया है। दून स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल में डेंगू से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। जिस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काटा ।

मृतिका मंजू का पति

मृतक महिला का नाम मंजू और पति का नाम सुशील बब्बू है। जिनका डेढ़ साल का एक बेटा भी है । मृतक मंजू देहरादून स्थित ओल्ड सर्वे रोड़ की रहने वाली थी। जिनको बीती रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आप इस वीडियो में परिजनों का गुस्सा साफ देख सकते हैं।

https://youtu.be/0t35fTLwSuI

हंगामा बढ़ता देख इंद्रेश अस्पताल प्रबंधन में पुलिस को खबर की और पुलिस भी मौके पर हमगामें को रेकने के लिए पहुंच गई।

https://youtu.be/HzzXpDGv3JQ

अस्पताल प्रबंधन पर मृतिका महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की भारी लाप्रवाही से मौत हुई है जिसका जिम्मेदार महंत इंद्रेश अस्पताल है। परिजनों ने कहा कि अब मंजू की मौत सुबह हो गई थी जबकि डॉ उनसे दवाइयां और रिपोर्ट के पैसे वसूलते रहे। मृतिका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 1 रात में अस्पताल करीब 1 लाख ले चुका है, जबकि मरीज को बचाने में अस्पताल प्रबंधन नाकाम रहा है।

https://youtu.be/th0a9slRsU0

इस मसले पर महंत इंद्रेश अस्पताल के मीडिया प्रभारी रतूड़ी ने कहा कि देर रात महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया था। जबकि इलाज के दौरान ड़ेंगू पीड़ित महिला की मौत हुई है। रतूड़ी ने कहा कि मृतक महिला की रिपोर्ट में ड़ेंगू की पुष्टि हुई है।

यदि परिजनों के इस आरोप में जरा भी सच्चाई है तो अस्पताल प्रबंधन पर कड़ीं कार्यवाही होनी चाहिए, इंद्रेश अस्पताल में हंगामे का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *