देहरादून में हुए कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड का राँची से हरिद्वार और फिर देहरादून कनेक्शन!

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून

देहरादून में आज सुबह दिन दहाड़े दो युवकों ने जिम से निकल रहे कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोलियों की बौछार कर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी, उसी की तलाश में उत्तराखंड एसटीएफ, देहरादून पुलिस समेत राज्य के अनेक पुलिस टीमें तीनों अपराधियों को ढूँढ़ने की जुगत में जुट गई तभी पुलिस को इनपुट मिला की हरिद्वार में एक दिन पहले रुके थे तीनों शूटर और इसी की तलाश में देहरादून एसएसपी और एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर हरिद्वार पहुंचे और निशानदेही पर फरार आरोपियों की पहचान और फुटप्रिंट का मिलान कर लिया।

पुलिस के विश्वसत सूत्र बताते हैं कि शार्प शूटर राँची से हवाई यात्रा करते हुए हरिद्वार पहुंचे थे। इनका एक साथी दो दिन पूर्व ही हरिद्वार पहुंच गया था, जिसने किराए की बाइक का इंतज़ाम किया था साथ ही इसी साथी ने असलहों का भी इंतजाम किया था।

दो दिन पहले आए शूटर ने देहरादून पहुंचकर कुख्यात विक्रम शर्मा की रेकी की और देहरादून शहर का पूरा रोड मैप तैयार किया। हमलावरों मे बाइक चलाने वाला आरोपी दो दिन पूर्व हरिद्वार पहुंच गया था और उससे अगले दिन उसने देहरादून पहुंचकर रेकी पूरी करने के बाद पता किया कि आखिर विक्रम शर्मा कहां जाते हैं? कब आते हैं और किस रास्ते से होकर सबसे ज्यादा समय किस स्थान पर गुजारते हैं इन तमाम स्थानों की रेकी करने के बाद उन्होंने अपना वारदात को अंजाम देने का ठिकाना चुना राजपुर रोड स्थित सिलवर सिटी मॉल। जहां विक्रम शर्मा प्रतिदिन जिम करने पहुंचते थे। इस बात की जानकारी तीनों शूटरों को थी जिसके बाद आज सुबह हरिद्वार से पहुंचकर सीधा सिलवर सिटी मॉल पहुंचे और रेकी के तय समयानुसार विक्रम शर्मा का इंतजार करने लगे विक्रम शर्मा को तीनों शूटर में से एक शूटर पहचानता था जो बाहर मोटरसाइकिल पर बैठकर इंतजार कर रहा था जैसे ही शूटर ने देखा कि कुख्यात विक्रम शर्मा सीढ़ियों से उतर रहा है, तभी दोनों शूटरों ने मॉल की उसी सीढ़ी की तरफ तेजी से बढ़ना शुरू कर दिया।

कुख्यात विक्रम शर्मा को इस बात का आभास ही नहीं था कि आखिर उत्तराखंड में उनका कोई ऐसा दुश्मन भी हो सकता है, जो उनकी जान ले इसी बेअंदाज में विक्रम शर्मा बाहर से अंदर आए दो शूटरों को पहचानने में गलती कर गए और इसी का फायदा उठाते हुए शूटरों ने बिना समय गंवाए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। नजदीक से मारी गई गोली विक्रम शर्मा की खोपड़ी में आर पार हो गई। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि तीन गोलियों की आवाज आई जिसके बाद हमलावर गोली चलाते हुए फरार हो गए। घटना करने के उपरांत तीनों शूटर हरिद्वार पहुंचे और एक शूटर ट्रेन से मुरादाबाद और बाकी दो शूटर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पुलिस की तमाम टीमें उनकी फुटप्रिंट्स ढूंढते हुए उनकी तलाश में धर दबोचने निकल चुकी है। जल्द ही तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। खबर लिखे जाने तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस सूत्र बताते हैं कि उन तीनों की शिनाख्त कर ली है।

अभी हत्या करना का मकसद और किसके द्वारा भेजे गए थे शूटर इसकी जांच चल रही है। सूत्र यह भी बताते हैं कि विक्रम शर्मा के नजदीकी संपर्क ने ही इस पूरे मामले का षडयंत्र रचा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.