मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी जय भारत सिंह ने संपूर्णता अभियान 2.0 का किया शुभारंभ !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

जनपद के सुदूरवर्ती विकास खडं एवं आकांक्षी ब्लाक मोरी में नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि तथा संबद्ध सेवाएं बुनियादी ढांचे व समाजिक विकास के तय संकेतकों की कसौटी को ओर अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ करते हुये, संपूर्णता अभियान के उद्देश्यों को सार्थकता की ओर क्रियान्वित करने पर जोर दिया l
बता दें कि नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 (अवधि: 28 जनवरी से 14 अप्रैल) का मुख्य उद्देश्य आगामी तीन महीनों में स्वास्थ्य – पोषण , शिक्षा एवं कृषि थीम पर आधारित महिला एवं बाल विकास विभाग , शिक्षा विभाग एवं पशुपालन विभाग से संबंधित संकेतकों को शत-प्रतिशत संतृप्ति तक पहुँचाना है। यह अभियान विभागीय समन्वय, जनभागीदारी, फ्रंटलाइन वर्कर्स की सक्रिय भूमिका एवं सतत निगरानी पर आधारित है l
अभियान के दौरान आयोजित होने वाली समस्त दिवसों की गतिविधियों पर विशेष जागरूकता गतिविधियां , जागरूकता रैली और कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि जनता को सीधे जोड़ा जा सके।
6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को शत-प्रतिशत पूरक पोषण
व आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की नियमित मापन दक्षता,
सभी स्कूलों में छात्राओं के लिए क्रियाशील शौचालय।
आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल और क्रियाशील शौचालय की उपलब्धता।
पशुधन को खुरपका-मुँहपका (FMD) रोग से बचाने हेतु शत-प्रतिशत टीकाकरण सहित अन्य गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने इस ओर प्रभावी रूप से प्रगति लाने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया l
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पशु सखियों को पशु सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिये स्मार्ट मोबाइल फोन भी वितरित किये l
कार्यक्रम में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, खंड विकास अधिकारी शशी भूषण वैन्जोला, कनिष्ठ प्रमुख कमलेश रावत सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे l
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
