16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल ने दिलाई मतदाताओं को शपथ !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो
‘‘लोकतंत्र के उत्सव में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लें-डीएम टिहरी‘‘
‘‘स्वीप के अन्तर्गत ‘‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम‘‘ थीम पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित‘‘
16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद टिहरी गढ़वाल में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। जनपद मुख्यालय नई टिहरी में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में ‘‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम‘‘ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला कलेक्टेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिला निर्वाचन कार्यालय के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने समस्त उपस्थित मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई। इस मौके पर 18 वर्ष आयु के युवा मतदाताओं (नव पंजीकृत) माधुरी एवं दिव्यम नेगी को वोटर कार्ड प्रदान किया गया।
इसके साथ ही आगामी विशेष संघन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 बीएलओ को प्रशस्ति-पत्र तथा 85$ आयु वर्ग के मतदाता ऐला देवी, जिला मतदाता आईकन विरेन्द्र राजपूत एवं दिव्यांग मतदाता आईकन रोशन लाल को शॉल शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं निबंध, स्लोगन, चित्रकला में जनपद स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला मतदाता आईकन विरेन्द्र राजपूत एवं दिव्यांग मतदाता आईकन रोशन लाल द्वारा मतदान जन-जागरूकता को लेकर स्वरचित गीत की सुन्दर प्रस्तुति दी गई।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि निर्वाचन मंे बीएलओ का महत्वपूर्ण कार्य होता है, सभी को पूर्ण निष्ठा से कार्य करने एवं लोकतंत्र के उत्सव में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लेने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति मतदाता हैं, मतदाता सभी चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग आवश्यक रूप से करें। आज सम्मानित होने वाली बीएलओ से अन्य को भी मोटिवेट करने को कहा गया।
मुख्य विकास अधिकारी,नोडल स्वीप वरूणा अग्रवाल ने विशेष संघन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को शुभकामनाएं देते हुए बीएलओ के कार्य दायित्वों की जानकारी देते हुए मतदाताआंे को मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी ने बताया कि जनपद में 05 लाख 21 हजार 28 मतदाता हैं, जिनमें 10 हजार 938 नये मतदाता हैं।
इस मौके पर एसडीएम टिहरी स्नेहिल कुंवर, डीडीओ मो. असलम सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल बच्चे, मीडिया बंधु एवं अन्य मौजूद रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
