जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य के नेतृत्व में शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए ‘मतदाता शपथ’ दिलाई। उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक वोट का अत्यधिक महत्व है।

जिलाधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को शपथ दिलाई कि वे अपनी देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय या किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

शपथ ग्रहण के उपरान्त, जिलाधिकारी ने स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से युवाओं और नए मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए शिक्षण संस्थानों और ग्राम पंचायतों में जागरूकता शिविर लगाए जाएं। जिलाधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि आगामी निर्वाचन में जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए हर स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन में दिलाई मतदाता शपथ
“माई इंडिया, माई वोट” थीम के अंन्तर्गत विकास भवन परिसर में विभिन्न विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भागीदारी बनाये रखने के लिये मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गयी l


उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा व स्वतंत्र, निष्पक्ष शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्यक रूप से करें l


जनपद के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में भी छात्र – छात्राओं व नवीन मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता निभाते हुये, सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली l

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.