सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लोगों को किया गया जागरूक – कमलेश उपाध्याय एसपी उत्तरकाशी !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

“36वें सड़क सुरक्षा माह” के अन्तर्गत यातायात पुलिस द्वारा माघ मेले मे लगायी गयी सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा की प्रर्दशनी।

यातायात नियमों तथा सडक सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यातायात पुलिस उत्तरकाशी द्वारा “36वां सड़क सुरक्षा माह” आयोजित किया गया। सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा रामलीला मैदान उत्तरकाशी में चल रहे माघ मेला(बाडाहाट कू थौलू) में सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा की प्रदर्शनी लगाकर मेलार्थियों, वाहन चालकों व राहगीरों को यातायात नियमों शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर लोडिंग न करने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने, ओवरस्पीड, तीन सवारी, आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये जागरुक तथा गुड सेमेरिटन की जानकारी देते हुये सड़क दुर्घटना के दौरान घायलों की मदद हेतु प्रेरित किया रहा है।

याताायात की टीम द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पम्पलेट भी वितरित किर यातायात नियमों की महत्ता समझायी जा रही है। वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप चिपकाकर सडक सुरक्षा के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

36वें सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत यातायात पुलिस द्वारा पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर जनजागरुकता कार्यक्रम/शिविर आयोजित किये जाएं


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.