एसपी अक्षय प्रल्हाद कोंडे के निर्देशन में यातायात पुलिस ने केदारनाथ तिराहे से गुलाबराय तक निकाली मोटर साइकिल रैली !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

रुद्रप्रयाग में बाइक रैली के जरिए गूंजा यातायात जागरुकता का संदेश।

जनपद रुद्रप्रयाग में सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आम जनमानस को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, श्री अक्षय प्रल्हाद कोंडे के कुशल निर्देशन एवं यातायात निरीक्षक श्री कैलाश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस रैली के माध्यम से जनपद वासियों को यातायात नियमों के पालन के प्रति संकल्पित किया गया।

रैली का मुख्य आकर्षण और रूट – रैली का शुभारम्भ जनपद मुख्यालय स्थित केदारनाथ तिराहे से किया गया। पुलिस कर्मियों और स्थानीय सहभागियों ने हेलमेट पहनकर और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मोटर साइकिलों के माध्यम से शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जागरुकता का प्रसार किया। इस रैली का औपचारिक समापन गुलाबराय मैदान में हुआ।

इंटरसेप्टर के माध्यम से जन-अपील – रैली के दौरान पुलिस की आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन का भी प्रभावी उपयोग किया गया। इंटरसेप्टर के माध्यम से पूरे मार्ग में लाउडस्पीकर द्वारा अनाउंसमेंट कर स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और राहगीरों को निम्नलिखित बिंदुओं पर जागरुक किया गया –
​✅ दुपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें।
​✅ चौपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।
​✅ वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
​✅ नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।

संदेश – यातायात निरीक्षक कैलाश शर्मा ने रैली के समापन पर कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक माह का अभियान नहीं, बल्कि जीवन भर की आदत होनी चाहिए। एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस का लक्ष्य शून्य सड़क दुर्घटना की ओर बढ़ना है।

इस कार्यक्रम में यातायात पुलिस, जनपद पुलिस के जवान और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने सुरक्षित रुद्रप्रयाग-सुरक्षित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.