मकर संक्रांति पर कुष्ठ आश्रम में समाज सुधार सेवा समिति की सेवा !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

समाज सुधार सेवा समिति ने जरूरतमंदों के लिए बढ़ाया सेवा का हाथ


समाज सुधार सेवा समिति द्वारा समाज के जरूरतमंद वर्ग के हितों के लिए लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं। समिति द्वारा समय-समय पर गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरण, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा तथा अन्य सामाजिक गतिविधियां संचालित की जाती रही हैं। हाल ही में समिति के सदस्यों ने एक आश्रम में पहुंचकर वहां रह रहे लोगों के साथ नववर्ष भी मनाया।


समिति के सदस्यों का कहना है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए और सभी लोग समान हैं—इसी उद्देश्य के साथ समिति कार्य कर रही है।


इसी क्रम में मकर संक्रांति एवं एकादशी के पावन अवसर पर समाज सुधार सेवा समिति द्वारा कुष्ठ आश्रम में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम में निवासरत लोगों को भोजन कराया गया।


कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मुकेश सिंह बिष्ट सहित राहुल सिंह बोरा, सुरेश बिष्ट, रजनी बिष्ट, मोनिका बिष्ट, भावना बिष्ट, भावना बोरा, शीला राणा, भगवंत सिंह राणा, प्रताप सिंह राणा, तारा सिंह राणा, इंतजार अहमद, सुभाष चंद्र बृजवासी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.