अधिकारियों की बड़ी लापरवाही, अब होगी घेराबंदी…

Share your love

देहरादून, विकासनगर:-  जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी त्रिवेंद्र सरकार में लगातार हो रही अनिमियताओं को उजागर कर रहे हैं। तो वहीं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि साल 2018—19 में अल्पसंख्यक छात्रों को मिलने वाली प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति मामले में अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय स्तर से हुई भारी लापरवाही हुई है, जिसके चलते देहरादून जिले के यतीम व गरीब छात्रों को भारी नुकसान उठाना पड़ा और अन्य जिलों को भी इस लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ा।

रघुनाथ सिंह ने कहा कि अधिकारियों की धींगा मस्ती के कारण हजारों छात्रों को इस योजना में शामिल नहीं किया जा सका। नेगी ने कहा कि हैरानी की बात है कि निदेशालय द्वारा देहरादून के 3826 छात्रों के सापेक्ष मात्र 877 छात्रों का सत्यापन किया गया और वहीं दूसरी ओर हरिद्वार जिले में 15542 छात्रों को सापेक्ष 9463 छात्रों का सत्यापन हुआ। उन्होंने कहा कि इस प्रकार हरिद्वार में बहुत तेजी के साथ सत्यापन कार्य किया गया, लेकिन देहरादून के छात्रों के मामले में विभाग सोया रहा, जिसका नतीजा ये रहा कि मात्र 23 फीसदी छात्रों का ही सत्यापन हो पाया जबकि हरिद्वार जिले के 61% छात्रों का सत्यापन हुआ। उन्होंने कहा कि इसमें लगभग 100 फीसद लक्ष्य पूरा किया जाना था। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मन्त्रालय द्वारा प्रदेश को भरपूर राशि दी जा रही है, लेकिन अधिकारी छात्रों का शोषण करने में लगे हैं। नेगी ने कहा कि विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि, मामले में विभाग छात्रों के मोबाईल नम्बर बन्द होने के कारण सत्यापन नहीं हुआ बता रहा है। उन्होंने कहा कि मोर्चा इस अनिमियत व विभागीय लापरवाही को लेकर जल्द शासन में दस्तक देगा और अधिकारियों की घेराबन्दी करेगा। इस दौरान पत्रकार वार्ता में विजयराम शर्मा, विनोद गोस्वामी, जयन्त चैहान, सुशील भारद्वाज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *